खेलमंत्री तिवारी ने शतक लगाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा बंगाल

ranji trophy: बंगाल ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी की विशाल बढत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली । पांचवें दिन का खेल औपचारिकता मात्र था जिसमें तिवारी ने 136 रन बनाये ।

खेलमंत्री तिवारी ने शतक लगाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा बंगाल

ranji trophy

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 10, 2022 5:51 pm IST

ranji trophy: बेंगलुरू, 10 जून । बंगाल के खेलमंत्री मनोज तिवारी ने शुक्रवार को वह उपलब्धि हासिल की जो रणजी ट्रॉफी में 88 साल में कोई और नहीं कर सका और वह प्रदेश के खेलमंत्री रहते शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ।

बंगाल ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी की विशाल बढत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली । पांचवें दिन का खेल औपचारिकता मात्र था जिसमें तिवारी ने 136 रन बनाये ।

read more: MP शहर संग्राम: निकाय चुनाव के लिए BJP ने सभागीय चयन समिति और निगम चुनाव प्रभारियों की घोषणा, देखें नाम

ranji trophy: अपने क्षेत्र से जुड़ी फाइलों पर दस्तखत करने के साथ तिवारी ने मैदान पर बल्लेबाजी के जलवे दिखाते हुए अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाये ।

शाहबाज अहमद ने 46, अनुस्तूप मजूमदार ने 38 और अभिषेक पोरेल ने 34 रन बनाये । तीनों ने पहली पारी में भी बड़े स्कोर बनाये थे ।

एकतरफा क्वार्टर फाइनल में बंगाल ने पहली पारी में सात विकेट पर 773 रन बनाये थे और उसके नौ बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 साल के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया था ।

read more: MP weather update: अरब सागर में बढ़ी मानसूनी हलचल, गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द झमाझम बरसेंगे बदरा

झारखंड के लिये शाहबाज नदीम ने 59 रन देकर पांच विकेट लिये । वहीं पहली पारी में विराट सिंह ने 136 रन बनाये थे ।

सेमीफाइनल में बंगाल का सामना मध्यप्रदेश से होगा । वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई की टक्कर उत्तर प्रदेश से होगी । दोनों मैच 14 जून से खेले जायेंगे ।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com