मैनचेस्टर, 27 जून (एपी) श्रीलंका ने अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मैच में स्कॉटलैंड को तीन विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को कायम रखा।
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सराह ब्रायस के नाबाद 47 और सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर के 34 रन की मदद से छह विकेट पर 151 रन बनाए।
श्रीलंका ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाकर जीत हासिल की। उसकी तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका को आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी। स्कॉटलैंड की मध्यम गति की गेंदबाज रचेल स्लेटर ने शुरुआती तीन गेंदों पर एक-एक रन दिए और फिर घुटने में चोट लगने के कारण आगे गेंदबाजी नहीं कर पाई। स्लेटर रोते हुए मैदान से बाहर चली गईं।
उनकी जगह प्रियानाज़ चटर्जी ने गेंद संभाली। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर एक रन दिया लेकिन इसके बाद सुगंधिका कुमारी ने अगली गेंद पर विजयी चौका लगा दिया।
एपी
पंत
पंत