K Bhagyaraj passes away | Photo Credit: AI
हैदराबाद: K Bhagyaraj Passed Away सिनेमा जगत से एक दुखद खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि जाने माने फिल्म निर्देशक भाग्यराज का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 73 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद तमिल सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tamil Director K Bhagyaraj मिली जानकारी के अनुसार, भाग्यराज को आज सुबह चेन्नई स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा (K Bhagyaraj Heart Attack) और उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी निधन हो गई और डॉक्टरों ने भी उनकों मृत घोषित कर दिया। भाग्यराज तमिल फिल्म इंडस्ट्री में न केवल एक निर्देशक बल्कि एक अभिनेता के रूप में भी जाने जाते थे।
भाग्यराज के परिवार में उनकी पत्नी, अभिनेता पूर्णिमा भाग्यराज और उनके बच्चे, अभिनेता शांतनु भाग्यराज और बेटी सरन्या भाग्यराज हैं। दिग्गज फिल्म निर्माता हाल तक पब्लिक लाइफ में एक्टिव रहे थे और अपनी मृत्यु से कुछ ही दिन पहले उन्होंने गोवा में अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में शिरकत की थी।
भाग्यराज ने आखिरी रास्ता (1986) का निर्देशन करके हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई , जिसमें अमिताभ बच्चन ने जया प्रदा, श्रीदेवी और अनुपम खेर के साथ दोहरी भूमिका निभाई थी। यह बदला लेने पर बेस्ड फिल्म उस दशक की शानदार हिंदी फिल्मों में से एक बन गई और इसने तमिल सिनेमा से परे भाग्यराज की कहानी कहने की क्षमता को और भी प्रदर्शित किया।
Tamil Nadu: Popular actor and director K. Bhagyaraj passes away, confirms Apollo Hospital.
More details awaited.
— ANI (@ANI) June 27, 2026