श्रीलंका के तीन विकेट 94 रन पर गिरे

श्रीलंका के तीन विकेट 94 रन पर गिरे

श्रीलंका के तीन विकेट 94 रन पर गिरे
Modified Date: July 19, 2023 / 01:41 pm IST
Published Date: July 19, 2023 1:41 pm IST

गॉल, 19 जुलाई (एपी ) पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक श्रीलंका के तीन विकेट 94 रन पर निकाल दिये ।

पहली पारी में 312 रन बनाने वाली श्रीलंका की टीम 149 रन से पिछड़ी थी और अभी भी 55 रन से पीछे है ।

बारिश और खराब रोशनी के कारण चौथे दिन सुबह 15 मिनट का खेल बाधित रहा । कप्तान दिमुथ करूणारत्ने और निशान मदुष्का ने पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़ लिये थे जब अबरार अहमद ने पहला विकेट लिया ।

करूणारत्ने 20 रन बनाकर मिडविकेट पर कैच दे बैठे । कुसाल मेंडिस ने मदुष्का के साथ 37 रन की साझेदारी की । वह बायें हाथ के स्पिनर नोमान अली की गेंद पर पगबाधा आउट हुए ।

मेजबान ने तीसरा विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गंवाया जो नोमान की गेंद पर पहली स्लिप में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को कैच देकर लौटे ।

लंच के समय मदुष्का 47 और दिनेश चांदीमल एक रन बनाकर खेल रहे थे ।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 461 रन बनाये थे ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में