डिसिल्वा के शतक से श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 312 रन बनाए
डिसिल्वा के शतक से श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 312 रन बनाए
गॉल, 17 जुलाई (एपी) पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों नसीम शाह और शाहीन अफरीदी ने मिलकर छह विकेट चटकाए लेकिन श्रीलंका धनंजय डिसिल्वा (122) के 10वें शतक से पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को लंच तक पहली पारी में 312 रन बनाने में सफल रहा।
घुटने की चोट के कारण एक साल बाद वापसी कर रहे अफरीदी ने 86 जबकि नसीम ने 90 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।
श्रीलंका ने रविवार को पहले सत्र में 54 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उप कप्तान डिसिल्वा ने टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया।
दूसरे दिन 94 रन से आगे खेलने उतरे डिसिल्वा ने अफरीदी की गेंद पर एक रन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक पूरा किया। यह उनका गॉल में भी तीसरा शतक है।
पाकिस्तान ने विकेटों की तलाश में दूसरी नई गेंद ली तो नसीम ने प्रबाथ जयसूर्या को विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच करा दिया।
डिसिल्वा भी 122 रन बनाने के बाद शान मसूद को कैच दे बैठे। उन्होंने 214 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के मारे।
कासुन रजिता (08) और विश्व फर्नांडो (नाबाद 21) ने अंतिम विकेट के लिए 29 रन जोड़े। रजिता लंच से पहले के अंतिम ओवर में आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज बने।
श्रीलंका ने सुबह के सत्र में 70 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


