बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 202 रन पर आउट

Ads

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 202 रन पर आउट

  •  
  • Publish Date - October 20, 2025 / 06:40 PM IST,
    Updated On - October 20, 2025 / 06:40 PM IST

नवी मुंबई, 20 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका की शीर्षक्रम की बल्लेबाज हसिनी परेरा ने पहला अर्धशतक जमाया लेकिन उनकी टीम महिला विश्व कप के मैच में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ 202 रन पर आउट हो गई ।

हसिनी ने 99 गेंद में 85 रन बनाये जो 59 वनडे में उनका एकमात्र अर्धशतक है । उन्होंने कप्तान चामरी अटापट्टू (43 गेंद में 46 रन) के साथ 71 रन की साझेदारी की । वहीं निलाक्षिका सिल्वा ( 38 गेंद में 37 रन) के साथ 74 रन जोड़े ।

श्रीलंका के बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके ।

बांग्लादेश के लिये लेग स्पिनर शोरना अख्तर ने तीन विकेट लिये।

भाषा मोना

मोना