श्रीकांत बाहर, खरब और तन्वी ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन के अगले दौर में
श्रीकांत बाहर, खरब और तन्वी ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन के अगले दौर में
ओरलियंस (फ्रांस), 18 मार्च (भाषा) भारत के किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां ओरलियंस मास्टर्स सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि अनमोल खरब और तन्वी शर्मा महिला एकल वर्ग में राउंड 16 में पहुंच गईं।
पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत डेनमार्क के मैग्नस जोहानसेन से 12-21, 10-21 से पराजित हो गए जबकि खरब ने तुर्की की नेस्लिहान अरिन के खिलाफ 21-12, 21-16 से शानदार जीत दर्ज की।
तन्वी भी अगले दौर में पहुंच गईं। थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग ने चोट के कारण 21-18, 14-12 के स्कोर पर मैच से हटने का फैसला किया।
दूसरी ओर रक्षिता रामराज जापान की मनामी सुइजू के खिलाफ पहले दौर में 9-21, 15-21 से हार गईं।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


