स्टोनावोविच के गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एससी दिल्ली से ड्रॉ खेला

स्टोनावोविच के गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एससी दिल्ली से ड्रॉ खेला

स्टोनावोविच के गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एससी दिल्ली से ड्रॉ खेला
Modified Date: March 20, 2026 / 12:16 pm IST
Published Date: March 20, 2026 12:16 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सर्बिया के मिडफील्डर निकोला स्टोनावोविच के देरी से किये गए गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला ।

इससे पहले जोसेफ सनी ने 21वें मिनट में गोल करके दिल्ली को बढत दिलाई लेकिन स्टोनावोविच ने 90वें मिनट में बराबरी का गोल दागा ।

जमशेदपुर एफसी 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि एससी दिल्ली दो अंक के साथ 12वें स्थान पर आ गया है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में