फिर नहीं चले सुआरेज, एटलेटिको मैड्रिड ने खेला गोलरहित ड्रा

फिर नहीं चले सुआरेज, एटलेटिको मैड्रिड ने खेला गोलरहित ड्रा

फिर नहीं चले सुआरेज, एटलेटिको मैड्रिड ने खेला गोलरहित ड्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: October 4, 2020 4:32 am IST

मैड्रिड, चार अक्टूबर (एपी) एटलेटिको मैड्रिड की तरफ से पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले लुई सुआरेज अपना जादुई प्रदर्शन जारी रखने में नाकाम रहे और उनकी टीम को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शनिवार को यहां विल्लारीयाल से गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा।

एटलेटिको ने इस सत्र की शुरुआत ग्रेनाडा पर 6-1 की शानदार जीत से की थी लेकिन अपने इस प्रदर्शन को वह आगे जारी नहीं रख पाया और उसे लगातार दूसरे मैच में गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटने पड़े। एटलेटिको के तीन मैचों में अब पांच अंक हैं और वह 11वें स्थान पर है।

इस बीच रीयाल सोसिडाड ने गेटाफे को 3-0 से जबकि रीयाल बेटिस ने वेलेंसिया को 2-0 से हराया जबकि एल्चे और हुएस्का का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

रीयाल बेटिस इस जीत से पांच मैचों में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके बाद सोसिडाड और विल्लारीयाल (दोनों आठ अंक) का नंबर आता है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में