सुनीत चौरसिया ने अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी गोल्फ चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

सुनीत चौरसिया ने अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी गोल्फ चैंपियनशिप में जीत दर्ज की

सुनीत चौरसिया ने अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी गोल्फ चैंपियनशिप में जीत दर्ज की
Modified Date: March 26, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: March 26, 2026 5:58 pm IST

पटना, 26 मार्च (भाषा) सुनीत चौरसिया ने बृहस्पतिवार को यहां डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की चौथी प्रतियोगिता अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी गोल्फ चैंपियनशिप में एक शॉट से जीत दर्ज की।

चौरसिया चोटिल होने के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहे और इस तरह से उन्होंने शानदार वापसी की।

कोलकाता के चौरसिया (71-65-73) ने तीसरे और अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाकर अपना पहला खिताब जीता। उनका कुल स्कोर सात-अंडर 209 रहा। वह दिग्गज गोल्फर एसएसपी चौरसिया के भतीजे हैं।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को इस जीत से 3,17,875 रुपये की पुरस्कार राशि मिली जिससे वह 2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में 41वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गए।

बिपिन मुखिया (68-75-67) ने आखिरी दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 बनाया और चार स्थान ऊपर चढ़कर छह-अंडर 210 के स्कोर के साथ उपविजेता रहे।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में