सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 10 रन से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 10 रन से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 10 रन से हराया
Modified Date: April 18, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: April 18, 2026 11:34 pm IST

हैदराबाद, 18 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रन से हराकर तीसरी जीत दर्ज की।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए।

जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में