सुपरबेट क्लासिक शतरंज चौथा दौर, प्रज्ञानानंदा ने गिरी को हराया, गुकेश ने अलीरजा से ड्रॉ खेला

सुपरबेट क्लासिक शतरंज चौथा दौर, प्रज्ञानानंदा ने गिरी को हराया, गुकेश ने अलीरजा से ड्रॉ खेला

सुपरबेट क्लासिक शतरंज चौथा दौर, प्रज्ञानानंदा ने गिरी को हराया, गुकेश ने अलीरजा से ड्रॉ खेला
Modified Date: June 30, 2024 / 12:49 pm IST
Published Date: June 30, 2024 12:49 pm IST

बुकारेस्ट (रोमानिया), 30 जून ( भाषा ) जीत का मौका गंवाने के बाद ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने आखिरकार सुपरबेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराया।

विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए फ्रांस के फिरोजा अलीरजा को ड्रॉ पर रोका । वहीं फेबियानो कारूआना ने रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल को हराया ।

कारूआना ने अब एकल बढत हासिल कर ली है और लाइव विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं ।

रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि को रोमानिया के वेसले सो ने ड्रॉ पर रोका जबकि उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को ड्रॉ पर रोका ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में