सूर्यवंशी और फरेरा ने राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया

Ads

सूर्यवंशी और फरेरा ने राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 09:34 PM IST

मुल्लांपुर, 29 मई (भाषा) वैभव सूर्यवंशी के 96 रन और डोनोवन फरेरा के 11 गेंद में नाबाद 38 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रन बनाये ।

सूर्यवंशी ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 47 गेंद में 96 रन बनाये । रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद में 45 रन का योगदान दिया ।

गुजरात के लिये कैगिसो रबाडा और जैसन होल्डर ने दो दो विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना