तन्वी, अर्जुन-हरिहरन ओरलियंस मास्टर्स के अगले दौर में
तन्वी, अर्जुन-हरिहरन ओरलियंस मास्टर्स के अगले दौर में
ओरलियंस (फ्रांस), 19 मार्च (भाषा) भारत की तन्वी शर्मा के अलावा हरिहरन अमसकारुनन और एम आर अर्जुन की पुरुषों की युगल जोड़ी ने गुरुवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए ओरलियंस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी ने राउंड 16 के मुकाबले में अपनी ही देश की उभरती हुई युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेम में 21-14, 21-17 से हराया।
तन्वी ने पहले दिन थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा काटेथोंग पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की थी।
पुरुषों के युगल में हरिहरन और अर्जुन की जोड़ी ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल पर 35 मिनट में 26-24, 21-14 से शानदार जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


