टीम अदिति संयुक्त 15वें, त्वेसा 27वें स्थान पर

टीम अदिति संयुक्त 15वें, त्वेसा 27वें स्थान पर

टीम अदिति संयुक्त 15वें, त्वेसा 27वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 15, 2021 4:26 pm IST

न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर ( भाषा ) टीम अशोक की अगुवाई कर रही भारत की गोल्फर अदिति अशोक अरामको टीम सीरिज महिला टूर्नामेंट में पहले दौर के बाद संयुक्त 15वें ओर त्वेसा मलिक संयुक्त 27वें स्थान पर है ।

त्वेसा की टीम की कप्तान लिजेटे सालास है । टीम अशोक ने नौ अंडर से स्कोर किया जबकि टीम सालास का स्कोर पांच अंडर रहा ।

भारत की दीक्षा डागर समय पर वीजा नहीं मिलने के कारण पहुंच नहीं सकी । वह लंदन में पहले टूर्नामेंट में विजयी टीम का हिस्सा थी ।

लिनिया स्ट्रोम की अगुवाई वाली टीम स्ट्रोम शीर्ष पर है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में