ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कोहली को बताया रन मशीन,कहा-रोकने के तरीके मौजूद
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कोहली को बताया रन मशीन,कहा-रोकने के तरीके मौजूद
भुवनेश्वर। एक समय में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जेफ थॉमसन की गेंदें बल्लेबाजों को खौफ में रखती थीं और उन्हें हिलने का मौका नहीं देती थीं। हालांकि क्रिकेट अब काफी बदल चुका है। पहले सचिन और अब विराट कोहली जैसे बल्लेबाज बॉलर्स के लिए खतरा हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के 68 वर्षीय दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कहा है कि दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों को काबू करने के तरीके मौजूद हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में 1-4 से हारने के बाद भारतीय टीम इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचेगी। कोहली एंड कंपनी के लिए यहां अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 255 विकेट लेने वाले थॉमसन ने ओडिशा की राजधानी में पहले एकामरा स्पोर्ट्स लिटरेसी फेस्टिवल के दौरान 'डेथ ऑफ ए फास्ट बोलर' मुद्दे पर बोलते हुए ने कहा, 'जब तक मैं कोहली को गेंदबाजी नहीं करूंगा तब तक इस पर कुछ नहीं कह सकता’। उन्होंने कहा, 'कोहली बेशक शानदार खेल रहे हैं लेकिन बल्लेबाजों को रोकने के तरीके होते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप उन्हें पूरी तरह से रोक सकते हैं लेकिन अगर आप 1-2 ओवर तक उन्हें रन न बनाने दें तो वे गलती कर सकते हैं।'
यह भी पढ़ें : इलेक्शन कमिश्नर से हुई पांच साल से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की शिकायत
बता दें कि कोहली हाल ही में सबसे तेजी से 10000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं लेकिन क्रिकेट पंडित इंग्लैंड के खिलाफ बनाई उनकी दो सेंचुरी को काफी अहम आंक रहे हैं। 2014 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली का प्रदर्शन काफी खराब रहा था लेकिन इस बार उन्होंने उसे पीछे छोड़कर शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या को तलाक देंगे तेज प्रताप, कोर्ट में लगाई याचिका, लालू बेचैन
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन पर थॉमसन ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि बाकी टीम भी हमारे गेंदबाजों के सामने कोहली की तरह ही खेले’। भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टी20 से होगी।
वेब डेस्क, IBC24
लेखक के बारे में
Web Title: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कोहली को बताया रन मशीन,कहा-रोकने के तरीके मौजूद
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pm