गिकेल-डेलर्यू की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली फ्रांस की पहली जोड़ी बनी

गिकेल-डेलर्यू की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली फ्रांस की पहली जोड़ी बनी

गिकेल-डेलर्यू की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली फ्रांस की पहली जोड़ी बनी
Modified Date: August 23, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: August 23, 2026 4:21 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) फ्रांस की थॉम गिकेल और डेलफिन डेलर्यू की जोड़ी ने विश्व नंबर एक फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग जोड़ी को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल का खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया।

गिकेल और डेलर्यू की जोड़ी मिश्रित युगल में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतने वाली फ्रांस की पहली जोड़ी बन गयी।

विश्व की पांचवें नंबर की फ्रांस की जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में चीन की जोड़ी को 22-20, 19-21, 21-15 से मात दी। एक घंटे 18 मिनट चले मुकाबले में जीत के साथ गिकेल और डेलर्यू ने अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब हासिल किया।

पिछले विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली फ्रांसीसी जोड़ी ने पूरे मुकाबले में शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया। खास तौर पर नेट पर उनके खेल ने विपक्षी जोड़ी को दबाव में रखा।

विश्व चैंपियनशिप से पहले भी गिकेल और डेलर्यू बेहतरीन फॉर्म में थे। दोनों ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रहने के अलावा इस साल इंडोनेशिया और चीन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

फ्रांस का एक और खिलाड़ी इतिहास रचने की दहलीज पर है। नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स लानियर पुरुष एकल के फाइनल में जापान के कोडाई नाराओका से भिड़ेंगे। लानियर की नजर पुरुष एकल का विश्व खिताब जीतने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बनने पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में