Kedar Kashyap Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने वन मंत्री केदार कश्यप की गाड़ी को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, हादसे में घायलों का इलाज जारी

Kedar Kashyap Road Accident News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Kedar Kashyap Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने वन मंत्री केदार कश्यप की गाड़ी को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, हादसे में घायलों का इलाज जारी

Kedar Kashyap Road Accident News/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 23, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: August 23, 2026 3:31 pm IST

Kedar Kashyap Road Accident News: कोंडागांव: छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दअरसल मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

यह दुर्घटना NH-30 पर घोड़ागांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार ने मंत्री के वाहन को टक्कर मार दी। (Kedar Kashyap Road Accident News) इसके बाद कार काफिले की फॉलो वाहन से भी जा टकराई। हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों का इलाज जारी

Kedar Kashyap Road Accident News:हादसे के बाद वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं विधायक लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.