चुनौतियां थीं, लेकिन मेरा लक्ष्य बतौर खिलाड़ी सुधार करते रहना था: वाशिंगटन सुंदर

चुनौतियां थीं, लेकिन मेरा लक्ष्य बतौर खिलाड़ी सुधार करते रहना था: वाशिंगटन सुंदर

चुनौतियां थीं, लेकिन मेरा लक्ष्य बतौर खिलाड़ी सुधार करते रहना था: वाशिंगटन सुंदर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 6, 2022 10:14 pm IST

अहमदाबाद, छह फरवरी (भाषा) वाशिंगटन सुंदर को ऊंगली की चोट के कारण पांच महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा लेकिन तमिलनाडु के इस स्पिनर ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस समय का इस्तेमाल खुद को बेहतर करने में किया क्योंकि बतौर खिलाड़ी यही उनके हाथ में था।

वाशिंगटन इसके कारण टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके लेकिन रविचंद्रन अश्विन के सफेद गेंद के खेल में निराशाजनक प्रदर्शन और उनके बाहर किये जाने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वापसी की और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

वाशिंगटन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘काफी सारी चुनौतियां थीं लेकिन मैं बतौर क्रिकेटर खुद में सुधार करने के लिये जो कुछ कर सकता था, वह करना चाहता था। यही मेरे हाथ में था और मैं इसी पर ध्यान लगाये था। ’’

वाशिंगटन पिछले दो वर्षों में समझ चुके हैं कि परेशानियां आती रहेंगी लेकिन उन्हें इनसे निपटने के लिये तरीका निकालना होगा। टी20 विश्व कप के बाद कोविड-19 के कारण दक्षिण अफ्रीका की फ्लाइट चूकने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हां, चुनौती हमेशा बनी रहेंगी, पिछले दो वर्षों में विशेषकर मैंने यही महसूस किया है। ’’

इस युवा स्पिनर ने कहा, ‘‘लेकिन मायने यही रखता है कि मैं खुद को कैसे आगे बढ़ाता हूं, खुद को सुधार करते रहना अहम है। मैंने इस पर ध्यान लगाने की कोशिश की। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में