नॉटिंघम ओपन के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के तीन खिलाड़ी

नॉटिंघम ओपन के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के तीन खिलाड़ी

नॉटिंघम ओपन के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के तीन खिलाड़ी
Modified Date: June 17, 2023 / 01:51 pm IST
Published Date: June 17, 2023 1:51 pm IST

नॉटिंघम, 17 जून (एपी) ब्रिटेन की तीन महिला खिलाड़ी केटी बौल्टर, जोडी बुर्रेज और हीथर वॉटसन नॉटिंघम ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे जिससे यह तय हो गया कि टूर्नामेंट के फाइनल में कोई स्थानीय खिलाड़ी होगा।

विम्बलडन की तैयारियों से जोड़कर देखे जा रहे इस टूर्नामेंट में कई उलटफेर देखने को मिले जो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी जारी रहे।

विश्व रैंकिंग में 131 स्थान पर काबिज बुर्रेज पोलैंड की मैग्डालेना फ्रेच को 6-2, 3-6, 7-5 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची।

ब्रिटेन की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी बौल्टर (विश्व रैंकिंग 126) ने  हमवतन हैरियट डार्ट को 6-3, 7-5 और विश्व रैंकिंग में 195 स्थान की खिलाड़ी वॉटसन ने स्विट्जरलैंड की विक्टोरिया गोलुबिच को 7-6, 7-5 से मात दी।

फ्रांस की एलीज कॉर्नेट ने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैंडलिक को 6-3, 4-6, 6-3 से हराया।

इस टूर्नामेंट में आठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में से कोई भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाया।

एपी आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में