Tim David Gesture Video: रायपुर के स्टेडियम में ऐसा ​इशारा कर रहा था RCB का स्टार बल्लेबाज! कैमरे में कैद हुई हरकत, अब वीडियो हुआ वायरत तो मचा बवाल

Tim David Gesture Video: रायपुर के स्टेडियम में ऐसा ​इशारा कर रहा था RCB का स्टार बल्लेबाज! कैमरे में कैद हुई हरकत, अब वीडियो हुआ वायरत तो मचा बवाल

Tim David Gesture Video: रायपुर के स्टेडियम में ऐसा ​इशारा कर रहा था RCB का स्टार बल्लेबाज! कैमरे में कैद हुई हरकत, अब वीडियो हुआ वायरत तो मचा बवाल

Tim David Gesture Video | Photo Credit: X.Com

Modified Date: May 11, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: May 11, 2026 2:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RCB ने मुंबई को दो विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान
  • भुवनेश्वर कुमार ने निभाई अहम योगदान
  • मैच के दौरान टिम डेविड का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: Tim David Gesture Video छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 मई रविवार को इंडियन प्रीमिर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला (RCB vs MI Match) गया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने RCB को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने गेंद से मुंबई इंडियंस पर कहर तो बरपाया ही बल्ले से भी अहम योगदान दिया। मैच के दौरान कुछ हैरान करने वाले पल देखने को मिले। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tim David Gesture Video इस वीडियो में टिम डेविड आरसीबी डगआउट में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं और  वह दोनों हाथों की मिडिल फिंगर दिखाते हैं। डेविड के चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा था। अब सोशल मीडिया पर फैंस डेविड के इस अश्लील इशारे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बेंगलुरु ने मुंबई को दी मात

RCB vs MI Raipur Match Highlights गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को दो विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में बेंगलुरु ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने मुंबई को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की ओर से बल्लेबाजों ने शुरुआत तो संभली हुई की, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट लेकर रन गति पर अंकुश बनाए रखा।

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम को भी मुंबई के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी। मैच अंतिम ओवर तक पहुंचा, जहां आरसीबी को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। दबाव भरे इस ओवर में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने संयम दिखाया और आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। अंतिम गेंद पर रसिख सलाम ने राज बावा की गेंद पर दो रन लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो गईं। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के अब 9 अंक हैं और टीम अपने बाकी तीन मुकाबले जीतकर भी अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। लगातार उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के कारण मुंबई इस सीजन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।