RCB vs MI Raipur Match Highlights: रायपुर में फैंस की धड़कन बढ़ाने वाला मैच! रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को दी इतने विकेट से मात, जानिए कौन थे मुकाबले के हीरो

रायपुर में फैंस की धड़कन बढ़ाने वाला मैच, रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को दी इतने विकेट से मात, RCB vs MI Raipur Match Highlights

RCB vs MI Raipur Match Highlights: रायपुर में फैंस की धड़कन बढ़ाने वाला मैच! रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को दी इतने विकेट से मात, जानिए कौन थे मुकाबले के हीरो

RCB vs MI Raipur Match Highlights. Image Source- IPL.com

Modified Date: May 11, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: May 11, 2026 12:09 am IST

रायपुरः RCB vs MI Raipur Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को दो विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में बेंगलुरु ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने मुंबई को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की ओर से बल्लेबाजों ने शुरुआत तो संभली हुई की, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट लेकर रन गति पर अंकुश बनाए रखा।

RCB vs MI Raipur Match Highlights: 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम को भी मुंबई के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी। मैच अंतिम ओवर तक पहुंचा, जहां आरसीबी को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। दबाव भरे इस ओवर में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने संयम दिखाया और आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। अंतिम गेंद पर रसिख सलाम ने राज बावा की गेंद पर दो रन लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो गईं। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के अब 9 अंक हैं और टीम अपने बाकी तीन मुकाबले जीतकर भी अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। लगातार उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के कारण मुंबई इस सीजन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।