स्विस ओपन में त्रीसा-गायत्री जीते, तनीषा-अश्विनी बाहर

स्विस ओपन में त्रीसा-गायत्री जीते, तनीषा-अश्विनी बाहर

स्विस ओपन में त्रीसा-गायत्री जीते, तनीषा-अश्विनी बाहर
Modified Date: March 21, 2024 / 09:38 pm IST
Published Date: March 21, 2024 9:38 pm IST

बासेल (स्विट्जरलैंड), 21 मार्च (भाषा) त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने गुरुवार को यहां हमवतन प्रिया कोन्जेंगबाम और श्रुति मिश्रा को सीधे गेम में हरा कर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त त्रीसा और गायत्री की जोड़ी को जीत के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने प्रिया और श्रुति को 36 मिनट में 21-10, 21-12 से हराया।

त्रीसा और गायत्री का अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया की सेत्याना मापासा और एंजेला यू से मुकाबला होगा।

तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की दुनिया की 20वें नंबर की की जोड़ी हालांकि जापान की दुनिया की 30वें नंबर की रुई हिरोकामी और युना काटो से 17-21, 16-21 से हार गईं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में