जूनियर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के जरिये पहली बार मेजबानी करेगा उत्तराखंड
जूनियर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के जरिये पहली बार मेजबानी करेगा उत्तराखंड
देहरादून, 14 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड पहली बार यूटीटी 87वीं अंतर प्रांत जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है ।
लड़कियों की अंडर 19 टीम स्पर्धा बुधवार से परेड पर बने नये परिसर में होगी । लड़कों की टीम स्पर्धायें और अन्य वर्ग के मुकाबले छठे दिन होंगे ।
देश की 29 टीमें इसमें भाग ले रही हैं । टीमों को उनके शीर्ष तीन खिलाड़ियों के समग्र रैंकिंग अंकों के आधार पर वरीयता दी गई है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


