विद्या और श्रीकृष्णा बने राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियन

विद्या और श्रीकृष्णा बने राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियन

विद्या और श्रीकृष्णा बने राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 3, 2021 8:03 pm IST

भोपाल, तीन दिसंबर (भाषा) कर्नाटक की विद्या पिल्लई और पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के एस श्रीकृष्णा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 2021 में शुक्रवार को यहां क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग में 6-रेड स्नूकर का खिताब जीता।

विद्या ने कर्नाटक की ही वर्षा संजीव से फाइनल में 1-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके 4-3 (29-18, 19-31, 03-32, 33-29, 10-26, 26-07, and 42-00) से जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के फाइनल में चेन्नई के रहने वाले श्रीकृष्णा ने अनुभवी मनन चंद्रा को आसानी से 6-1 (49-10, 69 (69)-00, 50-04, 71(71)-00, 48-08, 02-58, 33-24, 33-28) से शिकस्त दी।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में