विनीसियस जूनियर ने प्रत्येक मैच में गोल करके आलोचकों को करारा जवाब दिया
विनीसियस जूनियर ने प्रत्येक मैच में गोल करके आलोचकों को करारा जवाब दिया
मियामी गार्डन्स (अमेरिका), 25 जून (एपी) ब्राजील के स्टार विनीसियस जूनियर के आलोचक विश्व कप से पहले कह रहे थे कि वह फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर उस तरह से गोल नहीं कर सकते जिस तरह से वह रियाल मैड्रिड के लिए करते हैं।
लेकिन विनीसियस ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने ब्राजील के ग्रुप चरण के तीनों मैच में गोल किए। वह टूर्नामेंट में अब तक चार गोल कर चुके हैं। इनमें स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम की 3-0 से जीत में किए गए दो गोल भी शामिल हैं।
मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के मामले में वह अभी केवल अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी से पीछे हैं जिन्होंने पांच गोल किए हैं।
विनीसियस ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा था कि मैं बेहतर प्रदर्शन करूंगा। मुझे विश्वास था कि मैं ब्राजील टीम की जर्सी पहनकर फिर से अच्छा प्रदर्शन करूंगा।’’
वह गलत नहीं थे। वह गोल्डन बूट की दौड़ में मेस्सी के ठीक पीछे फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप में खेलने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। मैं शुरू से ही इसका सपना देखा था। ब्राजील जैसे देश का प्रतिनिधित्व करने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।’’
एपी
पंत सुधीर
सुधीर

Facebook


