गर्दन में चोट, काउंटी नहीं खेलेंगे विराट
गर्दन में चोट, काउंटी नहीं खेलेंगे विराट
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गर्दन में चोट लग गई है। उनका इंग्लिश काउंट्री क्रिकेट खेलने का सपना इस चोट के कारण पूरा नहीं होगा। उनकी इस चोट और काउंटी क्रिकेट न खेलने की घोषणा गुरुवार को बीसीसीआई ने की। चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए विराट को 3 हफ्ते लगेंगे। 15 जून को मेडिकल चेकअप के बाद ही इंग्लैंड दौरे में उनके जाने या न जाने की घोषणा होगी।
बीसीसीआई के बयान में कहा गया है कि इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से ठीक पहले कोहली काउंटी क्रिक्रेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बुधवार को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में जांच के लिए कोहली के पहुंचने के बाद से यह खबरें तैरने लगी थीं कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया है, लेकिन बीसीसीआई ने यह स्पष्ट किया है कि विराट को स्लिप डिस्क नहीं हुआ है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि दरअसल विराट की गर्दन में मोच आ गई है।
यह भी पढ़ें : तूतीकोरिन में धारा 144 के बीच इंटरनेट सेवाएं 5 दिन के लिए बंद
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने कोहली का मेडिकल चेकअप किया। इसके बाद ही यह निर्णय हुआ कि वे काउंटी नहीं खेल पाएंगे। मेडिकल टीम उन पर लगातार नजर बनाए रखेगी। उनका प्रशिक्षण शुरु होगा, जिसके बाद 15 जून को मेडिकल चेकअप होगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


