हम स्पिन के बजाय अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहेंगे: फिलिप्स

हम स्पिन के बजाय अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहेंगे: फिलिप्स

हम स्पिन के बजाय अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहेंगे: फिलिप्स
Modified Date: April 16, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: April 16, 2026 9:46 pm IST

अहमदाबाद, 16 अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि इस आईपीएल सत्र में शुरुआती झटकों के बाद पटरी पर लौटी उनकी टीम शुक्रवार को यहां मुश्किलों से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के लिए अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा कर रही है।

गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहले दो मैच गंवा दिए। लेकिन उसके बाद लगातार दो जीत के साथ लय हासिल कर ली है और अब उसकी निगाहें केकेआर के खिलाफ तीसरी जीत पर लगी हैं। केकेआर चार हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

फिलिप्स ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘हमारे पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है और शायद केकेआर के पास जबरदस्त स्पिन आक्रमण है जिसमें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल है। अनुकूल रॉय भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। ’’

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हम स्पिन के बजाय अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहेंगे और अपने बल्लेबाजों को केकेआर के तेज गेंदबाजों का सामना करने देंगे जो तेज गेंदबाजों को खेलने में वाकई काफी अच्छे हैं। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में