वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
Modified Date: June 14, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: June 14, 2026 11:06 am IST

साउथम्पटन, 14 जून (भाषा) मध्यम गति की गेंदबाज आलिया एलीने के चार विकेट और शेमेन कैम्पबेल की 62 गेंदों पर 90 रन की नाबाद पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 162 रन बनाए। उसकी तरफ से चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें ब्रूक हालीडे (40), इसाबेला गेज (39), मैडी ग्रीन (नाबाद 35) और सोफी डिवाइन (20) शामिल हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से एलीने ने 27 रन देकर चार विकेट लिए।

वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत हासिल की। शेमेन कैम्पबेल ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाकर उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई।

शेमेन कैम्पबेल ने इस बीच कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की जिन्होंने चार बार जीवनदान मिलने के बाद 48 रन बनाए।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में