महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति कायम रखी भारत ने
महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति कायम रखी भारत ने
बर्मिंघम, 14 जून (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की बिना लिखी नीति को मानते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने पहले ग्रुप एक मैच से पहले टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।
पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से दोनों देशों की क्रिकेट टीमों ने टॉस और मैच के बाद ‘हाथ नहीं मिलाने’ की नीति अपनाई हुई है।
इसकी शुरुआत दुबई में हुए एशिया कप के दौरान भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की थी जिन्हें अब कप्तानी से हटा दिया गया है।
कोलंबो में हुए महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप मैच के दौरान भी हरमनप्रीत और फातिमा ने हाथ नहीं मिलाया था।
भारत के टी20 विश्व कप के पहले मैच से एक दिन पहले जब मीडिया ने हरमनप्रीत से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि हम यहां क्रिकेट के लिए आए हैं और सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात करते हैं। इसके अलावा किसी और चीज पर बात नहीं करते। क्रिकेट शुरू से ही हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ क्रिकेट और कल के मैच के बारे में ही चर्चा करते हैं।’’
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


