यामल और फेरान के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना खिताब के करीब

यामल और फेरान के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना खिताब के करीब

यामल और फेरान के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना खिताब के करीब
Modified Date: April 12, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: April 12, 2026 10:19 am IST

बार्सिलोना, 12 अप्रैल (एपी) लामिन यामल ने एक गोल किया और फेरान टोरेस के दो गोल में मदद की जिससे बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया।

यामल ने फेरान को 10वें और 25वें मिनट में गोल करने में मदद की। इसके बाद इस युवा खिलाड़ी ने 87वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित कर दी। बार्सिलोना की तरफ से चौथा गोल 89वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने किया।

बार्सिलोना ने इस जीत से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड पर अपनी बढ़त नौ अंक कर दी है। रियाल मैड्रिड ने शुक्रवार को

गिरोना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

बार्सिलोना ने अब 31 मैच में 79 अंक लेकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रियाल मैड्रिड के 31 मैच में 70 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज है। अभी इस प्रतियोगिता में सात दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

यामल ने इस सत्र में बार्सिलोना की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक सभी प्रतियोगिताओं में 22 गोल किए हैं जबकि 18 गोल करने में मदद की है।

यही नहीं यामल ने 18 साल और 272 दिन की उम्र में ला लिगा में 100 मैच खेलने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने बोयान क्रकिक के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 20 साल की उम्र में अपना 100वां मैच खेला था।

यामल के नाम पर सबसे कम उम्र में ला लिगा में पदार्पण करने और सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड भी है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में