Ghaziabad News: आचार खाने के शौंकीन हो जाए सावधान! यहां तबेले में बन रहा था आचार, अंदर का नजारा देख फटी रह गई विभागीय अधिकारियों की आंखें
Ghaziabad News: आचार खाने के शौंकीन हो जाए सावधान! यहां तबेले में बन रहा था आचार, अंदर का नजारा देख फटी रह गई विभागीय अधिकारियों की आंखें
Ghaziabad News | Photo Credit: AI
- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने फैक्ट्रियों पर छापा मारा
- 20 क्विंटल नींबू का अचार, 4 क्विंटल मिक्स अचार और 10 लीटर सिरका नष्ट किया गया
- फैक्ट्री मालिक खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण नहीं दिखा सके
गाजियाबाद: Ghaziabad News अगर आप भी भोजन के साथ बाजार में बिकने वाला आचार खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल, खोड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अचार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 3400 किलो हानिकारक अचार नष्ट कराया है। बताया जा रहा है कि दोनों जगहों पर गाजर और नींबू से अचार तैयार होता मिला। ये अचार भैंस के तबेले में बन रहे थे।
Ghaziabad News विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तैयार मिले माल से दुर्गंध आ रही थी और फंगस लगा हुआ था। कार्रवाई के दौरान कुल छह नमूने जांच के लिए लिए गए है। पता चला है कि दिल्ली पुलिस का एक रिटायर्ड एएसआई ये फैक्ट्री चला रहा था।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा तो बेहद गंदे ड्रम और असुरक्षित वातावरण में अचार का भंडारण किया गया था। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह निवासी मास्टर पार्क ने खुद को फैक्ट्री का मालिक बताया लेकिन खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण वह नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह निवासी मास्टर पार्क ने खुद को फैक्ट्री का मालिक बताया लेकिन खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण वह नहीं दिखा सके। उनके यहां से 20 क्विंटल नींबू का अचार, चार क्विंटल मिक्स अचार और 10 लीटर सिरका नष्ट कराया गया।
UP: गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने भैंस के तबेले में एक अचार की फैक्ट्री पकड़ी है। लगभग तीन हज़ार चार सौ किलो सड़ा हुआ अचार नष्ट कराया है। अचार इतना ख़राब था कि आसपास के एरिया में बदबू फ़ैल गई थी।
2 जगह कार्यवाही हुई है दोनों जगह यही हाल था। इस अचार फैक्ट्री का मालिक दिल्ली पुलिस… pic.twitter.com/qb8EkM307j
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) June 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: महा-डील से थमेगी फाइट? शांति समझौते पर इजरायल की खुली बगावत, आखिर नेतन्याहू ने ट्रंप को क्यों दिखाए तेवर?
- शह मात The Big Debate: बिजली और मंहगी, जेब में और तंगी! सरकार ने ढाई साल में तीसरी बार बढ़ाई कीमत, जनता पर पड़ेगा कितना एक्स्ट्रा बोझ?
- CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण.. रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का भी किया शुभारंभ

Facebook


