Pakistan Plane Crash Video: क्रैश होकर बीच सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देख कांप उठे लोग
Pakistan Plane Crash Video: पाकिस्तान से दर्दनाक घटना सामने आई है, पख्तूनख्वा के मरदान जिले में एयरफोर्स ट्रेनर विमान क्रैश हो गया।
Pakistan Plane Crash Video/Photo Credit: AI
- पाकिस्तानी एयरफोर्स का ट्रेनर विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
- CCTV फुटेज में विमान सड़क पर गिरते ही आग की लंबी लपटें उठती दिखाई दीं
- एक महीने के भीतर पाकिस्तान में सैन्य विमानों से जुड़ी यह पांचवीं बड़ी दुर्घटना
Pakistan Plane Crash Video: पाकिस्तान से दर्दनाक घटना सामने आई है, पख्तूनख्वा के मरदान जिले में रविवार को पाकिस्तानी एयरफोर्स ट्रेनर विमान क्रैश हो गया। जिसमें विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। हादसा कटलंग रोड के पास जाबर नहर क्षेत्र में हुआ, जहां विमान गिरते ही आग का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। वहीं, हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। विमान के क्रैश होने के बाद धुआं और आग की लपटें देखी गईं।
फुटेज में देखा जा सकता है कि एयरफोर्स ट्रेनर विमान सीधे बीच सड़क में गिरा और देखते ही रोड के बीच में आग की एक सीधी रेखा बन गई। विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Just In : 2 Pakistan Airforce pilots lost their lives after a PAF aircraft crashed in the Sawaldher area of Katlang, Mardan , Pakistan. pic.twitter.com/bi7hScPtz1
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) June 15, 2026
एक ही महीने में पांचवां विमान क्रैश
बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने के भीतर यह पांचवीं बड़ी दुर्घटना है। सबसे बड़ा झटका 10 जून को लगा था, जब पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi-17 हेलिकॉप्टर POK में टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में 22 सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी। उससे पहले 20 मई को मियांवाली के पास पाकिस्तान एयर फोर्स का FT-7PG ट्रेनर विमान क्रैश हुआ था। एक दिन पहले 19 मई को कामरा के पास JF-17 थंडर लड़ाकू विमान भी ट्रेनिंग मिशन के दौरान हादसे का शिकार हुआ था।
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal 16 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार और धन में लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल
- ओडिशा में महिला सरपंच के साथ ‘दुर्व्यवहार’ और ‘मारपीट’ करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- Chhattisgarh School Open Today: छुट्टियों के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, शुरू होगा नया सत्र, छात्रों की लौटेगी रौनक
- हरदोई में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते शाहाबाद नगर पालिका के ईओ रंगे हाथ गिरफ्तार
- उप्र में सड़क सुरक्षा अभियान : 10 लाख से ज्यादा वाहनों की जांच में 76 हजार से अधिक चालान

Facebook


