जिम्बाब्वे ने ओमान को 103 रन पर आउट किया
जिम्बाब्वे ने ओमान को 103 रन पर आउट किया
कोलंबो, नौ फरवरी (भाषा) जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां गेंदबाजी का फैसला करने के बाद ओमान की पारी को 19.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया।
विनायक शुक्ला (28), सुफयान महमूद (25) और नदीम खान (20) दोहरे अंक में रन बनाने वाले ओमान के तीन बल्लेबाजों में शामिल रहे।
ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस ने जिम्बाब्वे के लिए तीन-तीन विकेट लिये।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


