MP Board 10th Toppers List 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 493 नंबर लाकर इस छात्र ने मारी बाजी, जानिए कौन-कौन हैं टॉप 10 में शामिल

MP Board 10th Toppers List 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 493 नंबर लाकर इस छात्र ने मारी बाजी, जानिए कौन-कौन हैं टॉप 10 में शामिल

MP Board 10th Toppers List 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 493 नंबर लाकर इस छात्र ने मारी बाजी, जानिए कौन-कौन हैं टॉप 10 में शामिल
Modified Date: April 15, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: April 15, 2026 12:08 pm IST

MP Board 10th Toppers List 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board Result 2026) जारी हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए हैं। (MP Board Toppers List 2026) छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.inresult.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ये हैं होनहार टॉपर्स

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के विज्ञान-गणित समूह के टॉपर्स की सूची जारी हो गई है, जिसमें प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल टॉप स्थान पर श्री हर्ष प्रजापति ने 500 में से 493 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर कु. गौरी शर्मा, कु. डॉली प्रजापति और श्री अर्जुन गुर्जर ने 491 अंक के साथ संयुक्त रूप से जगह बनाई। तीसरे स्थान पर श्री कार्तिक शर्मा और श्री मन्नेज केवट ने 490 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

चौथे स्थान पर श्री हर्ष गोयल, कु. श्रद्धा मिश्रा और कु. अंकिता साहू ने 489 अंक प्राप्त किए, जबकि पांचवें स्थान पर कु. लवली कुशवाह ने 488 अंक के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। इन छात्रों की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन टॉपर्स की मेहनत और समर्पण अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस साल के परिणामों में छात्रों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

सरकारी स्कूलों के परिणाम शानदार (mpresults.nic.in Result 2026)

सीएम ने बताया कि, इस साल के परिणाम, पिछले 16 सालों के रिजल्ट्स से सबसे बेहतर रहे है। सबसे खास बात यह है कि, इस साल सरकारी स्कूलों के नतीजों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। (MP Board Toppers List 2026) यहाँ सफल छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 76.80 रहा है जबकि निजी स्कूलों का रिजल्ट 68.64 प्रतिशत। नतीजों के मुताबिक़ पन्ना जिले की प्रतिभा ने दसवीं के नतीजों ने प्रदेशभर में टॉप रैंक हासिल किया है।


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।