T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया का सफर, सुपर 8 में पहुंची जिम्बाब्वे
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा उलटफेर हुआ। ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है।
T20 World Cup 2026/Image Credit: IBC24.in
- ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ।
- ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है।
- इसके साथ ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
T20 World Cup 2026: नई दिल्ली: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मंगलवार 17 फरवरी यानी आज होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया। ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद जिम्बाब्वे ने सुपर आठ में प्रवेश कर लिया (T20 World Cup 2026) जबकि पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए। अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा।
सुपर 8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बनी जिम्बाब्वे
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई। ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं । जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है। आस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया। पूर्व चैम्पियन टीम को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिलनी थी, लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सफर हुआ खत्म
T20 World Cup 2026: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बिना परिणाम खत्म हुए इस मैच में दोनों टीमों जिम्बाब्वे और आयरलैंड को एक-एक अंक मिला, और यही अंक जिम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ। इस नतीजे के बाद ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं। जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए, (T20 World Cup 2026) जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर भी अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता था। ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था और इस ‘नो रिजल्ट’ ने आयरलैंड की राह भी बंद कर दी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Epstein Files Controversy: एपस्टीन फ़ाइल्स को लेकर दुनिया भर में बवाल! अब जुड़ा एक और दिग्गज कारोबारी का नाम, कई महिलाओं से संपर्क होने की आशंका
- Hazoor Multi Projects Share Price: पेनी स्टॉक ने 1 लाख रुपये को ऐसे बनाया दो करोड़, कीमत अभी भी 50 रुपये से कम, इस खबर ने बढ़ाई उम्मीद
- India Trade Deficit: सोने-चांदी ने बिगाड़ा भारतीय अर्थव्यवस्था का खेल! इतना बढ़ गया व्यापार घाटा, जानिए किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

Facebook


