बेहोशी का स्प्रे डालकर एसपी के परिजनों से 10 लाख की लूट

बेहोशी का स्प्रे डालकर एसपी के परिजनों से 10 लाख की लूट

बेहोशी का स्प्रे डालकर एसपी के परिजनों से 10 लाख की लूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: August 25, 2017 2:53 pm IST

उत्कल एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है । जिसके AC कोच में लोकायुक्त SP अमित सिंह के सास और ससुर के साथ लूट का मामला सामने आया है । दरअसल हरिद्वार से ग्वालियर लौट रहे लोकायुक्त एसपी अमित सिंह के ससुर दिवाकर गुप्ता और उनकी पत्नी सुमन को 2 बदमाशों ने परफ्यूम स्प्रे कर बेहोश किया और उनसे 10 लाख के जेवरातों सहित सामान और नकदी लूट ले गये । बताया जा रहा है कि वारदात मथुरा के करीब हुई है । स्टेशन पर उन्हें रिसिव करने पहुंचे नाती को दोनों कोच के अंदर  बेहोश मिले, जिसके बाद दोनों को तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया है । जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है । दिवाकर गुप्ता ने बताया कि AC कोच में हरिद्वार से ग्वालियर लौट रहे थे । इस दौरान ट्रेन के मथुरा पहुंचने से पहले  दुर्गंध महसूस हुई तो सुमन ने अपने बैग से परफ्यूम निकाल कर लगाया । तभी पास बैठे अजनबी युवक ने कहा, आपका परफ्यूम बेकार है, मेरा लगाइए । उसने पति-पत्नी दोनों के हाथ परफ्यूम लगाकर उनकी बर्थ पर थोड़ा स्प्रे भी कर दिया । जिससे थोड़ी देर में ही दिवाकर और सुमन बेहोश हो गए…।

 


लेखक के बारे में