मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,078 नए मामले, 45 लोगों की मौत

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,078 नए मामले, 45 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 06:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

भोपाल, एक जून (भाषा) मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,078 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,81,108 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 45 और व्यक्तियों की मौत हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,112 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 362 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 221 एवं जबलपुर में 98 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,81,108 संक्रमितों में से अब तक 7,52,693 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 20,303 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 4,120 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

भाषा दिमो

रंजन

रंजन