मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: July 17, 2021 4:21 pm IST

भोपाल, 17 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,640 हो गयी।

प्रदेश में अब तक इस महामारी से 10,512 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 221 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के नौ जिलों में ही संक्रमण के नये मामले सामने आये, जबकि 48 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के पांच नए मामले भोपाल में, जबकि इन्दौर में चार, एवं टीकमगढ़, तथा जबलपुर में एक-एक नये मामले सामने आये। प्रदेश में कुल 7,91,640 संक्रमितों में से अब तक 7,80,907 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। शनिवार को कोविड-19 के 23 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को 1,41,686 लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगाए गये। प्रदेश में अब तक 2,51,56,976 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा दिमो शोभना

शोभना


लेखक के बारे में