राजधानी में फिर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 22 नए कंटेनमेंट एरिया भी घोषित

राजधानी में फिर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 22 नए कंटेनमेंट एरिया भी घोषित

राजधानी में फिर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 22 नए कंटेनमेंट एरिया भी घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 7, 2020 6:41 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में फिर से आज नए 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही यहां इनकी संख्या बढ़कर 74 हो गई है। खास बात यह है कि पॉजिटिव मरीजों में 7 मरीज पुलिस और उनके परिवार के लोग हैं वहीं 5 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने इस खबर की पुष्टी की है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना से फिर हुई 3 लोगों की मौत, जिले मे…

बता दें कि भोपाल में अब तक 74 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, कल भी यहां बड़ी संख्या में लोग मिले थे, वहीं राजधानी में 22 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। भोपाल में कुल 63 कंटेनमेंट एरिया घोषित किए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने पर कंटेनमेंट एरिया बढ़ाए गए हैं। बाहरी लोग भी इन इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 2 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: अधिक कीमत पर सामान बेचने पर कार्रवाई, किराना स्टोर …

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, बीते दिन दो बार में कुल 37 लोग मिले थे एक बार 23 और एक बार 14 मरीज मिले थे, जिनमें 20 लोग दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल होने वाले लोग थे।

ये भी पढ़ें: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज करेंगे पीडीएस दुकानों का…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com