पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में जुलूस निकालने पर 13 गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में जुलूस निकालने पर 13 गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में जुलूस निकालने पर 13 गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 4, 2021 8:08 am IST

बिजनौर (उप्र), चार मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में जुलूस निकालने पर कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार सोमवार को थाना धामपुर के गांव पीपला में पंचायत चुनाव की प्रत्याशी प्रीति की जीत की खुशी में उनके समर्थक ढोल बजाते हुए जुलूस निकाल रहे थे।

पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में