मुंबई में कोविड-19 के 1544 मामले, 60 मरीजों की मौत

Ads

मुंबई में कोविड-19 के 1544 मामले, 60 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 03:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

मुंबई, 16 मई (भाषा) मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1544 मामले आए। कुल 22,430 नमूनों की जांच की गयी जो कि इस महीने सबसे कम है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 60 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक कुल 14,260 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,88,696 हो गयी है।

बीएमसी के मुताबिक अब तक मुंबई में कोविड-19 के लिए कुल 58,98,605 नमूनों की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2438 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी। मुंबई में अब तक 6,36,753 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वित्तीय राजधानी में 35,702 उपचाराधीन मरीज हैं और 86 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

मुंबई में संक्रमण के सबसे ज्यादा 11,163 मामले चार अप्रैल को आए थे। वहीं एक मई को सर्वाधिक 90 लोगों की मौत हुई।

भाषा आशीष नरेश

नरेश