Agra Lucknow Expressway Accident | Photo Credit: AI
उन्नाव: Agra Lucknow Expressway Accident उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Bus Accident Today) हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Highway Accident)
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के (Unnao Accident) पास हुआ है। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लखनऊ की ओर जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद बस डिवाइडर से टकराते हुए कार को टक्कर मार दी और बस खंती में पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आर्टिगा सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में कुल 70 यात्री सवार थे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
बांगरमऊ के सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि बस में कुल 70 और कार में 9 लोग सवार थे। सीओ ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। यह हादसा उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में स्लीपर बस ने एक कार में टक्कर मार दी। कार सवार 5 लोग मर गए। बस एक्सप्रेस से नीचे उतर गई। इसमें भी कुछ यात्री चोटिल हुए हैं। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। https://t.co/zx1alUW41C pic.twitter.com/mUIzy7b1o7
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 1, 2026