MP में 24 घंटे में 161 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 236 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 2374 शेष
MP में 24 घंटे में 161 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 236 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 2374 शेष
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेशभर में 161 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 244 हो गई। वहीं अब तक 8 हजार 388 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Read More News: बीजेपी ने उपचुनाव को लेकर नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, चुनाव प्रबंधन कार्यालय का भी शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 161 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 236 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 482 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read More News: सीएम शिवराज पहुंचे लखनऊ, मेदांता के डॉक्टरों से मुलाकात कर जाना राज…
प्रदेश में 2 हजार 374 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 4 हजार 134 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे से 3048 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 904 है।
Read More News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, प्रदेश के 17 जिलों में होगी भार…



Facebook


