Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर स्क्वाड से बाहर, हर्षित-नीतीश भी चोटिल

Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर टेस्ट स्क्वाड से बाहर, हर्षित-रेड्डी भी चोटिल

Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर स्क्वाड से बाहर, हर्षित-नीतीश भी चोटिल

Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर टेस्ट स्क्वाड से बाहर, हर्षित-नीतीश भी चोटिल /image: Social Media

Modified Date: July 26, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: July 26, 2026 3:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वॉशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए
  • नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार
  • जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे

नई दिल्ली। Washington Sundar Injury: ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) श्रीलंका (India vs Sri Lanka Test Series) के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोटिल होने के कारण दोनों टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है।

India vs Sri Lanka Test Series भारत अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगा, जहां वह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया कि पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद ही वाशिंगटन (Washington Sundar Injury) दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस महीने की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान इस स्पिनर के पैर में चोट लग गई थी।

बुमराह और साई सुदर्शन पर अपडेट

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट करेंगे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के जल्द ठीक होने की संभावना है। (India vs Sri Lanka Test Series)

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.