Siddaramaiah Election Announcement: ‘2028 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा’, पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर बताई चौंकाने वाली वजह
Siddaramaiah Election Announcement: पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
Siddaramaiah Election Announcement/Image Credit: AI
- कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
- सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
- सिद्धारमैया ने ऐलान करते हुए कहा, 'आज राजनीति में भ्रष्टाचार आ गया है।
Siddaramaiah Election Announcement: बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आते ही पूरे राजनीति जगत में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि, ‘मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं अब 79 साल का हो गया हूं। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है। तबतक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा, मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही, जैसी पहले हुआ करती थी। अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना मुमकिन नहीं है।’
VIDEO | Mandya, Karnataka: Former Chief Minister Siddaramaiah announces he will not contest the 2028 assembly elections.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/59Qb2vTQAt
— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026
आज की राजनीति में भ्रष्टाचार आ गया है
सिद्धारमैया मांड्या जिले के के.आर. पेट में शनिवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। (Siddaramaiah Election Announcement) सिद्धारमैया ने ऐलान करते हुए कहा, ‘आज राजनीति में भ्रष्टाचार आ गया है। इसलिए मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, राजनीति में एक्टिव रहते हुए, मैं लोगों के दुख-सुख की आवाज बनता रहूंगा।’
पहले जैसे जोश और उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं
Siddaramaiah Election Announcement: अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, ‘वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के लोग एक बार मुझसे चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन मैंने तय किया है कि अब मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। पहले जब मैं चुनाव लड़ता था, तो निर्वाचन क्षेत्र के लोग ही हमें पैसे देते थे। हमारी जीत सुनिश्चित करते थे, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं रही।’ उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए कहा, ‘मैं अब 79 साल का हो गया हूं। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है, तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा। मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी। अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है।’
सिद्धारमैया ने 1978 में में शुरू किया था राजनीतिक सफर
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘2028 तक मैं 82 साल का हो जाऊंगा, तब मेरे राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे हो जाएंगे। (Siddaramaiah Election Announcement) मैंने 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। मैंने हार और जीत, दोनों देखी हैं, लेकिन मुझे इस बात का संतोष है कि मैंने कभी उन सिद्धांतों के खिलाफ काम नहीं किया जिनमें मेरा विश्वास था, और न ही कभी अपनी अंतरात्मा के साथ धोखा किया।’
ईमानदार राजनीति के लिए नहीं बची जगह
Siddaramaiah Election Announcement: पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘अब ऐसा समय आ गया है कि अगर हम चुनाव लड़ते हैं, तो हमें लोगों को पैसे देने होंगे। आज की राजनीति पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। ईमानदार राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है। इसी माहौल को देखते हुए, मैंने भविष्य में चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। पांच दशकों तक राज्य की जनता ने मुझे अपने ही बीच का एक व्यक्ति माना और प्यार से मेरा मार्गदर्शन किया, मुझ पर उनका यह कर्ज है। इसलिए, मेरा भविष्य का जीवन भी जनसेवा को ही समर्पित रहेगा।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- OnePlus N6x Launch Date: OnePlus का बड़ा सरप्राइज! नया किफायती स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत और खासियत जानकर खुद को नहीं रोक पाएंगे
- Principal Demand Sex From Teacher : हवस मिटाने के लिए प्राचार्य ने कर दी महिला सहकर्मी से ऐसी डिमांड! राज खुलते ही मचा हड़कंप, बोली- ‘संबंध बनाने के लिए..
- SP and AIMIM Alliance UP Election: ओवैसी और अखिलेश यादव के बीच होगा चुनावी गठबंधन!.. भाजपा बोली, ‘ये कौन बनेगा बड़ा भाईजान की लड़ाई’..

Facebook


