महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,498 नए मामले आए, 50 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,498 नए मामले आए, 50 मरीजों की मौत
मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,498 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,22,048 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में दिन के दौरान संक्रमण से 50 मौतें हुईं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,305 हो गई।
उपचार के बाद कुल 4,501 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,14,449 हो गई।
राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 57,159 है।
भाषा शुभांशि माधव
माधव

Facebook


