ठाणे में कोविड-19 के 204 नए मामले, 27 और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 204 नए मामले, 27 और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 204 नए मामले, 27 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 20, 2021 6:33 am IST

ठाणे, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,27,604 हो गई है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए तथा संक्रमण से 27 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,489 हो गई है।

उन्होंने कहा कि ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 1.98 प्रतिशत है।

वहीं, पड़ोस के पालघर जिले में अब तक 1,14,781 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 2,474 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में