मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: February 22, 2021 7:14 pm IST

भोपाल, 22 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,59,721 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,854 है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 19 जिलों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 104 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 76 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,59,721 संक्रमितों में से अब तक 2,53,763 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,104 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 241 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा दिमो

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में