महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 295 नए मामले, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 295 नए मामले, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 295 नए मामले, पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 17, 2021 4:26 am IST

ठाणे, 17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 295 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,58,325 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,208 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 2.40 फीसदी है। जिले में अब तक 2,48,816 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 96.32 फीसदी है। अधिकारी ने बताया कि 3,301 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 45,553 है और अब तक 1,202 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में